फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पढ़ाई के साथ मेहंदी कला में चमकाई जिंदगी

Sun, 07 Dec 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ अपने शौक को पेशेवर रूप में बदलने का बेहतरीन उदाहरण हैं चंबा शहर की साक्षी, जो आज मेहंदी कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। चंद ही मिनटों में सुंदर और आकर्षक मेहंदी डिजाइन तैयार करना साक्षी की खासियत बन चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने मेहंदी आर्टिस्ट बनने का शौक खुद से यूट्यूब से सीखा और थोड़े ही समय में इस कला में महारत हासिल कर ली। साक्षी अपनी क्रिएटिविटी से नए-नए डिजाइनों का निर्माण करती हैं, जो दुल्हनों के बीच खासा लोकप्रिय हैं। उनकी अंगुलियों से उभरती खूबसूरत कला शादी-समारोहों में खास डिमांड बन चुकी है।
साक्षी का कहना है कि मेहंदी मेरे लिए सिर्फ एक कला नहीं बल्कि एक जुनून है। मुझे हमेशा से ही कला के क्षेत्र में कुछ नया करने की इच्छा रही है। अब, जब मुझे इस क्षेत्र में पहचान मिल रही है तो मुझे बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन

मेहंदी कला के साथ-साथ साक्षी अपनी पढ़ाई में भी पूरी तरह से ध्यान देती हैं। परिवार का पूरा सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इस क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल किया है। साक्षी का सपना है कि वे आगे चलकर एक प्रोफेशनल मेहंदी स्टूडियो स्थापित करें और अपनी कला को नए आयाम दें।
उनका कहना है कि मेरे लिए यह एक यात्रा है, और मैं चाहती हूं कि मेरी कला को और ज्यादा लोग पहचानें और पसंद करें। मेरे लिए यह सिर्फ पेशा नहीं बल्कि मेरी पहचान है।
विज्ञापन

साक्षी का यह सफर उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो अपने शौक और जुनून जीवन में सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाने की सोच रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें