फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंचायत में पाइप लाइन बिछाने, भंडारण टैंक बनाने के नाम पर धांधली का आरोप

Sun, 14 Jul 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। थनेई कोठी पंचायत में पाइप लाइन और भंडारण टैंक बनाने के नाम पर पंचायत प्रधान पर धांधली के आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासी ने इसकी शिकायत पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी की है।
विज्ञापन

उपायुक्त को भी लिखित में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता नसरुल्ला खान ने बताया कि थनेई कोठी पंचायत के सोंडा वार्ड में पिछले साल पानी की पाइप लाइन और भंडारण टैंक बनाने के लिए करीब आठ लाख की धनराशि स्वीकृत हुई थी। पंचायत प्रधान ने इस धनराशि को खर्च तो कर दिया है, लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेयजल लाइन पांच किलोमीटर तक बिछानी थी, लेकिन इसे डेढ़ किमी तक ही बिछाया गया है। कुछ दिन पहले मौके पर टैंक बनाने के लिए जमीन की खाेदाई की गई है, जबकि कागजों में इस कार्य के लिए स्वीकृत धनराशि जारी हो चुकी है।
सोंडा गांव में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए इस पाइप लाइन को बिछाने के लिए धनराशि को स्वीकृत किया गया था, लेकिन पंचायत प्रधान ने मिल मिलाकर बिना कार्य किए ही इस धनराशि का गबन कर दिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि सरकार और प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी इस मामले में गहनता से जांच नहीं की जा रही है। इसके चलते गलत काम करने वालों के हौंसले बुलंद हैं।

पंचायत उपप्रधान नंद किशोर ने बताया कि आठ जुलाई को पंचायत निरीक्षक ने मौके पर शिकायतकर्ता और पंचायत प्रधान को बुलाया था, लेकिन कोई भी वहां पर नहीं आया।

पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार ने बताया कि यह कार्य पिछले साल आई आपदा के समय शुरू किया गया था। कार्य अभी तक प्रगति पर है। इस कार्य में 70,000 की धनराशि पंचायत के पास बची हुई है। इस कार्य में अतिरिक्त पैसा भी लग सकता है इसको लेकर उपायुक्त से डिमांड की गई है। उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी तीसा महेश चंद ने बताया कि उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है। इस मामले की फाइल जांचने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें