फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूट वायरल हेपेटाइटिस लिवर की सूजन : डॉ. हरित पुरी

Wed, 31 Dec 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एक्यूट वायरल हेपेटाइटिस लिवर की सूजन है। यह सूजन हेपेटाइटिस के पांच वायरसों में से किसी एक के संक्रमण के कारण होता है। ज्यादातर लोगों में सूजन अचानक शुरू हो जाती है और कुछ ही हफ्तों तक रहती है। यह बात जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने चंबा में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ इंटर्न के लिए आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस में या तो कोई लक्षण नहीं होते या फिर बहुत गंभीर लक्षण होते हैं। संक्रामक व्यक्ति में भूख कम लगना, मतली, उल्टी, बुखार, पेट के ऊपर दाहिनी हिस्से में दर्द और पीलिया जैसे लक्षण हो सकते हैं। हेपेटाइटिस का पता लगाने और इसके कारण की पहचान करने के लिए डॉक्टर रक्त परीक्षण करवाते हैं और टीके लगवा कर हेपेटाइटिस ए, बी और ई से बचा जा सकता है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोहेल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें