फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में बदलाव संभव

Mon, 22 Dec 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। नई चेतना 4.0 एवं राष्ट्रीय लैंगिक समानता अभियान के तहत विकास खंड तीसा में खंड स्तरीय महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने की। उन्होंने कहा कि नई चेतना 4.0 एवं राष्ट्रीय लैंगिक समानता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार, अवसर और सम्मान दिलाकर समाज को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी चंपा ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग और आत्मविश्वास की है। खेलों सहित हर क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता लतीफ मोहम्मद, सीडीपीओ वीना (तीसा) तथा पंचायत निरीक्षक पम्मी कुमार यासीन उपस्थित रहे।
उन्होंने महिलाओं को लैंगिक समानता, महिला अधिकारों, कानूनी प्रावधानों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की। इस दौरान नेशनल कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता ग्राम पंचायत बगेईगढ़ की प्रधान शकुंतला राजपूत को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और पति विपिन राजपूत के सहयोग को दिया। वहीं, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता राबिया खातून (नकरोड़) को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), वीओ एवं सीएलएफ के पदाधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें