फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खब्बी धार में विकास कार्यों को लेकर बनाई कार्ययोजना

Sat, 02 Nov 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन की बैठक घरमाणी में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजिंद्र ठाकुर ने की। इसमें गत बैठक की समीक्षा और खब्बी धार में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन

संगठन ने निर्णय लिया कि खब्बी धार स्थित बड़ी जुम्हार नाग मंदिर का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण करवाने के अलावा मंदिर परिसर में रसोईघर, स्टोर, धर्मशाला, सामुदायिक भवन और सुलभ शौचालय के निर्माण की रूपरेखा तैयार कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, प्रदेश पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली और सदर के विधायक नीरज नैय्यर को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न विकास कार्य करने के लिए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के परामर्श और निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।
संगठन के प्रधान और अन्य सदस्यों ने खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर उठाए जा रहे कदमों के लिए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल का आभार जताया। बैठक में महासचिव कमल कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान रविंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी रिशु कुमार, राकेश ठाकुर, सदस्य दीपक ठाकुर, तुषार ठाकुर, शिशु ठाकुर, अजय कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें