फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांजू में गिरी, दयोला पंचायत के प्रधान की मौत

Thu, 22 Sep 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह की खूनी सड़कों पर हो रहे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार देर रात हुए कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कार हादसा चंबा-तीसा मार्ग के चांजू नाला से कुछ ही दूरी पर हुआ।
विज्ञापन


देर रात व सुनसान जगह होने के कारण इस हादसे की भनक किसी को नहीं लगी। सुबह जब कार को नाले में देखा गया तो लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस व प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर रवाना हो गई। मृतक की पहचान चैन लाल (27) पुत्र दिलू राम निवासी दियोला के रूप में हुई।

चैन लाल वर्तमान में ग्राम पंचायत दयोला के प्रधान थे। शाम को तीसा से प्रधान चैन लाल घर जा रहे थे तभी चांजू नाला के पास अनियंत्रित होकर कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उस समय रात के समय कोई आवाजाही नहीं थी जिस कारण हादसे की जानकारी किसी को नहीं हुई।
विज्ञापन


लोगों को सुबह तक जब इसकी जानकारी मिली, तब तक प्रधान की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल का उपमंडलाधिकारी हितेश आजाद व खंड विकास अधिकारी अनूप शर्मा ने भी मुआयना किया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें