फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंजर मेले में बिका नकली लीची का स्कवैश, रिपोर्ट में फेल हुए सैंपल

Wed, 21 Sep 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो माह बाद आई रिपोर्ट ने मिंजर मेले में बिके उत्पाद पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने मेले में लगे एक स्टॉल जहां ग्राहकों को एक के साथ एक खाद्य वस्तु मुफ्त दी जा रही थी से करीब 12 उत्पादों के सैंपल लिए थे। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया था और अब लैब से रिपोर्ट आ चुकी है।

इस रिपोर्ट में ग्यारह सैंपल तो पास हो गए हैं लेकिन लीची के स्कवैश का सैंपल फेल हो गया है। जिससे उन ग्राहकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है जिन्होंने मिंजर मेले से थोक में लीची के स्कवैश खरीदे थे या अब तक उनका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


मिंजर मेले के दौरान लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रंगीन मिठाई, जलेबी, मसाले, लिची स्कवैश सहित अन्य खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे थे। जिनकी रिपोर्ट विभाग के पास आ चुकी है। उपरोक्त खाद्य वस्तुओं में से लिची स्कवैश का सैंपल स्वास्थ्य विभाग की जांच में खरा नहीं उतर पाया। जिसे लैब में भी फेल कर दिया गया।
विज्ञापन


विक्रेता के खिलाफ करेंगे कार्रवाई : दीपक आनंद
उधर, फूड सेफ्टी ऑफिसर दीपक आनंद ने बताया कि मिंजर मेले के दौरान विभाग ने खाद्य वस्तुओं के 12 सैंपल भरे थे। जिसमें से एक सैंपल फेल हुआ है। उन्होंने कहा कि सैंपल में फेल होने वाले खाद्य पदार्थ की बिक्री करने वाले दुकानदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें