फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर उदयपुर में कार से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान (23) अभिषेक पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी ढांपू के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। राजस्व विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भरमौर-पठानकोट एनएच पर उदयपुर के समीप कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार अभिषेक कुमार सड़क पर जा गिरा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन के जरिये घायल युवक को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज टांडा में चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे में युवक की मौत की पुष्टि की है।
उदयपुर पंचायत प्रधान ओंकार सिंह ने बताया कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों की हरसंभव मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें