फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलूणी चौक बना पार्किंग, जाम में फंस रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी मुख्यालय स्थित मुख्य चौक वाहन पार्किंग बन गया है। इसके चलते यहां से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी इस तरह वाकया देखने को मिला। दरअसल, एक एंबुलेंस गाड़ी पांच मिनट तक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

इस चौक पर वाहनों को आड़े-तिरछे पार्क किया जा रहा है। ऐसे में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हैरानी की बात तो यह है कि यहां कुछ बसें भी खड़ी रहती हैं। सनी कुमार, रवि कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमन कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, देवी चंद आदि का कहना है कि सलूणी में वाहनों की काफी आवाजाही रहती है लेकिन सलूणी चौक के समीप वाहन खड़े होने से जाम लग रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बारे में वे कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि सलूणी चौक में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए उचित कदम उठाए जाएं। एसडीएम डॉ. स्वाति गुप्ता का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। इसको लेकर पुलिस को निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें