फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 15 मीटर ऊंचे ग्लेशियर को काट बनाई सड़क, दोबारा हो गई बंद

Sun, 27 Apr 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सचे जोत में बर्फ के पहाड़ों को काट सड़क बनाती लोनिवि की जेसीबी। विभाग
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मार्ग को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को 28 ग्लेशियर काटने पड़ेंगे। मौजूदा समय में विभाग की तरफ से सात ग्लेशियरों को काटकर वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क बना दी गई है लेकिन बड़े ग्लेशियरों को पार करने में विभागीय टीम को मुश्किल हो रही है। तीन दिन पहले मर्थालु नाला में 15 मीटर ऊंचे ग्लेशियर को काटकर सड़क बना दी गई थी लेकिन मौसम खराब होने पर दोबारा वहां ग्लेशियर आ गया। इसके चलते विभाग की टीम व मशीनरी को दोबारा से मर्थालु नाला में सड़क बनाने का कार्य आरंभ करना पड़ा है। इसमें कम से कम तीन दिनों का समय लग सकता है। चंबा की तरफ से लोक निर्माण विभाग की टीम दो दिनों के बाद सतरूंडी पहुंच जाएंगी। सचे जोत को खोलने के लिए विभाग ने पांगी व चंबा की तरफ से मशीनरी लगाई है। इसके अलावा जोत पर मौसम बार-बार खराब हो रहा है। शनिवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य आसपास के क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप रही जबकि सचे जोत पर मौसम खराब होने के कारण विभाग को अपना कार्य रोकना पड़ा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि मर्थालु नाला में ग्लेशियर को काटकर सड़क बना दी गई थी लेकिन दोबारा से ग्लेशियर आने से सड़क को बहाल किया जा रहा है। जून माह में सचे जोत को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें