फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जालपा मंदिर में भक्ति की रात, शिव-पार्वती विवाह की झांकी बनी आकर्षण

Mon, 12 Oct 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदीप दीपि, पल्लवी पठानिया और लक्की ठाकुर ने भजनों से बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर (चंबा)। ग्राम पंचायत साच स्थित जालपा मंदिर में रविवार को आयोजित भगवती जागरण में देर रात तक माता के जयकारे गूंजते रहे। भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
युवा गायक प्रदीप ने ज्योति प्रचंड करने और गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदीप दीपि, पल्लवी पठानिया और लक्की ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने माता की भेंटें और भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागो मां शेरावाली और मां झंडे वाली जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।
विज्ञापन

जागरण में सुनील आर्ट कला ग्रुप की ओर से प्रस्तुत झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान शिव-पार्वती विवाह की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, जबकि कृष्ण-सुदामा और माता काली की झांकियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। आरती से पहले श्रद्धालुओं को मां तारा देवी की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन

इससे पहले मंदिर कमेटी के सदस्यों ने दोपहर बाद मंदिर परिसर में हवन-पाठ किया। रात को आयोजित भंडारे में साच पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में राहुल चिंतेश शर्मा, रमेश कुमार, केवल कृष्ण, परमेश शर्मा, राजेश शर्मा, जोगिंद्र, भरत भूषण, रवि, लोकेश, अजय, सन्नी, पमी, मुना सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें