फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहो में दो करोड़ से बनेगा आधुनिक अनाथ आश्रम

Thu, 26 Mar 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिले के अनाथ बच्चों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


नेक सिंह ठाकुर
साहो (चंबा)। जिले के साहो में जल्द दो करोड़ रुपये की लागत से नया अनाथ आश्रम तैयार होने जा रहा है। यह भवन बाल आश्रम के पास स्थित होगा। इससे साहो क्षेत्र के साथ जिले के अन्य अनाथ बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह पहल मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत की जा रही है और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। इस नए आश्रम में केवल साहो के ही नहीं, बल्कि चंबा के अनाथ बच्चे जो बाहरी आश्रमों में रह रहे है उन्हें भी रखा जाएगा। इससे बच्चों को सुरक्षित रहने का अवसर मिलेगा और उन्हें शिक्षा, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित प्रबंध मिलेगा। सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि साहो में अनाथ आश्रम के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। यह क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे कई बार सरकार के समक्ष रखा। अब जल्द ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इससे बच्चों को स्थायी सहारा मिलेगा और उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सकेगा। क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया कि साहो के अनाथ बच्चों के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पूर्व प्रधान पूजा देवी ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए अत्यंत खुशी की बात है। वर्षों से चली आ रही यह मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। अनाथ बच्चों को अब बेहतर जीवन और सुरक्षा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें