सलूणी (चंबा)। सलूणी चौक में चंबा डिपो की खराब बस दो दिन से खड़ी है। यह बस चकोतर-डलहौजी रूट पर चलने वाली एकमात्र सरकारी बस है। अब सेवा बंद होने के कारण करीब 20 पंचायतों के लोगों को परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस खराब होने के बाद न तो इसे ठीक किया गया और न ही मौके से हटाया गया है। चौक पर खबरा बस के खड़ा रहने से यातायात जाम की समस्या बनी हुई है। आम लोगों और अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है।
खेम राज, विक्रांत ठाकुर, पीयूष कुमार, चैन सिंह, लेख राज, बिहारी लाल, रमेश कुमार, राकेश कुमार और टेक चंद सहित अन्य लोगों ने बताया कि डलहौजी जाने के लिए यही एकमात्र सरकारी बस सेवा है। इसके बंद होने से लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने परिवहन निगम से मांग की है कि खराब बस को जल्द ठीक कर रूट पर चलाया जाए। एचआरटीसी के डीडीएम शु्गल सिंह ने कहा मेकेनिक को भेजकर बस को दुरुस्त कर रूट पर भेज दिया जाएगा।