फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेट दर्द की जांच करवाने पहुंची नाबालिग निकली गर्भवती

Fri, 23 Jan 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पेट दर्द की शिकायत लेकर स्वास्थ्य संस्थान पहुंची नाबालिग लड़की दो माह की गर्भवती निकली है। इसके बाद महिला चिकित्सक ने पुलिस में शिकायत सौंपी हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर अपने स्तर पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते स्वास्थ्य संस्थान में एक लड़की पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सक ने लड़की का चेकअप करने के बाद उसे जरूरी टेस्ट लिए। टेस्ट करवा कर चिकित्सक से चेकअप करवाने पहुंची लड़की की रिपोर्ट देख चिकित्सक दंग रह गई। उन्होंने बिना वक्त गवाएं तुरंत पुलिस को सूचित किया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि चिकित्सक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें