फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ओपीडी के बाहर महिला से छेड़खानी करने पर धुना व्यक्ति

Mon, 08 Sep 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर एक व्यक्ति की लोगों ने उस समय जमकर धुनाई कर डाली। जब उसने एक महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। धुनाई के बाद आरोपी व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति नशे में धुत था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर के समय जब ओपीडी ब्लॉक की दूसरी मंजिल में एक महिला लाइन में खड़ी थी तो व्यक्ति वहां आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसको लेकर पहले महिला ने उसे रोका, लेकिन नहीं मानने पर उसने अपने परिजनों को उसकी हरकतों के बारे में बताया। परिजनों ने ओपीडी के बाहर ही व्यक्ति की धुनाई शुरू कर दी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी उसकी क्लास लगाई। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर बयान लिए गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें