फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अनिल रियासी पहलवान ने जीती बड़ी माली

Mon, 08 Sep 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत बगढ़ार के छिंज मेले में सोमवार को पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। बड़ी माली में रियासी के अनिल ने कांगड़ा के बप्पी को हराकर जीत हासिल की। वहीं, छोटी माली में अजनाला के युवराज को कड़े मुकाबले में अंकों से पछाड़ते हुए जनरल रियासी ने बाजी मारी। विजेता पहलवानों को क्रमशः 41 हजार रुपये (बड़ी माली) और 31 हजार रुपये (छोटी माली) की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका सूबेदार राकेश कुमार, राकेश कुमार, पृथी सिंह और राज कुमार ने निभाई। दंगल के दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष दर्शन सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें