फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलू नाला जंगल में भड़की आग में धूं-धूं कर जली वन संपदा

विज्ञापन
भटियात के गुलू नाला जंगल में भड़की आग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। भटियात के गुलू नाला जंगल में बुधवार रात को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से जहां पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा वहीं कई जीव-जंतु भी इसमें जल गए। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए देर रात तक डटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने जंगल की आग को रिहायसी बस्ती तक पहुंचने से रोका। इस कार्य के लिए कर्मचारियों की इलाके में खूब सराहना हो रही है। साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आखिरकार जंगल में आग किसने लगाई?
विज्ञापन

आग लगाने वाले का पता लगाकर विभाग उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। रात भर भड़की आग में वन संपदा धू-धू कर जलती रही। वनमंडलाधिकारी डलहौजी कमल भारती ने बताया कि जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए विभाग के कर्मचारी डटे हुए थे। जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों का पता नहीं लग पाया है। विभाग आग लगाने वालों का पता करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें