फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रतिनियुक्ति पर पहुंचा चिकित्सक, बारी के इंतजार में बढ़ता गया मरीजों का मर्ज

Mon, 15 Dec 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। दिन : सोमवार, स्थान : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बाथरी, समय : पूर्वाह्न 11 बजे। मरीज लाइनों में खड़े होकर ओपीडी के बाहर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। प्रतिनियुक्ति पर पहुंचा चिकित्सक मरीजों की जांच कर रहा है। सरकार की तरफ से यहां चार डॉक्टरों के पद स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन लंबे समय से मात्र दो डॉक्टर ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक के छुट्टी पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाती हैं।
विज्ञापन

समय दोपहर 12:00 बजे संवाद की टीम जब सीएचसी के वार्ड में पहुंची तो वहां पर तीमारदार अंकित ने बताया कि यहां मरीजों को दवाइयां तो मिल जाती हैं, लेकिन डॉक्टर से जांच करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, इसमें डॉक्टर की गलती नहीं रहती, उनके पास मरीजों की भीड़ अधिक होती है।
दोपहर 12:15 बजे कतार में लगीं कंचन देवी ने बताया कि छह पंचायतों के लोगों को सीएचसी बाथरी सबसे नजदीक पड़ता है। ऐसे में यहां मरीजों की भीड़ भी अधिक रहती है, जिन्हें संभालना एक या दो डॉक्टरों के बस की बात नहीं है। यहां कम से कम चार डॉक्टर होने चाहिए।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे कतार में लगे गुलशन ने बताया कि जब सरकार ने यहां चार डॉक्टरों के पद स्वीकृत किए हैं तो उन्हें भरने में आनाकानी क्यों की जा रही है। यदि डॉक्टरों के सभी स्वीकृत पद भरे होंगे तो मरीजों को इलाज करवाने में आसानी होगी, उन्हें लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
दोपहर 1:00 बजे जरयाल दीन ने संवाद टीम से बात करते हुए कहा कि 30 बिस्तरों का अस्पताल पर्याप्त डॉक्टर नहीं होने की वजह से एक डिस्पेंसरी बनकर रह गया है। इसके लिए सरकार और विभाग को गंभीरता दिखाने की जरूरत है। तभी मरीजों को पेश आ रही समस्या का समाधान हो सकता है।
सीजनल बीमारियों के मरीजों की बढ़ी संख्या
सीजनल बीमारियों की चपेट में आने से रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसे संभालना वहां कार्यरत डॉक्टरों के लिए मुश्किल हो रहा है। मरीज इस अव्यवस्था के कारण परेशान हो रहे हैं। इलाज के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
डॉक्टरों की कमी के बारे में उच्चाधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही डॉक्टरों की तैनाती होने की उम्मीद है। डॉ. जालम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें