फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा और लद्दाख की लोक संस्कृति का दिखा संगम

Wed, 04 Nov 2026 10:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो/सुल्तानपुर (चंबा)। चलो चंबा लर्निंग ट्रेल्स के तहत चमीणू में क्रॉस कल्चर एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लद्दाख के 113 पर्यटन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कलाकारों ने लोकनृत्य, लोकगीत और बांसुरी वादन से समां बांधा। चमीणू की राखी, पायल और नव्या की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

लद्दाख से आए प्रतिनिधियों ने खजियार, चमीणू, बरौर और दवाट महादेव का भ्रमण कर होमस्टे, स्थानीय खानपान और महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी ली। नॉट ऑन मैप के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने कहा कि पहल का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देना है। वहीं, फिरगुन सोशल इनिशिएटिव फाउंडेशन की प्रतिनिधि शर्मिला ने कहा कि चंबा में उन्हें यहां की संस्कृति और ग्रामीण पर्यटन से जुड़े कई नए अनुभव सीखने को मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें