चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला जंगला में मंगलवार को दिवाली के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की आरुषि और आवंतिका ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा के अर्षित ने द्वितीय, जबकि आठवीं कक्षा के नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षा शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने उन्हें रंगों के उचित इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया और विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। संवाद