फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ पर तीसरी नजर

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला अस्पताल में अब तीसरी आंख का कड़ा पहरा रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से लाखों रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सीसीटीवी कै मरे लगने से जहां अस्पताल में तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों की हर गतिविधि पर विभाग की पूरी नजर रहेगी, वहीं मरीजों व तीमारदारों की सुरक्षा व्यवस्था देखरेख में रहेगी। इसके अलावा अगर कोई चिकित्सक या स्टाफ नर्स ड्यूटी में कोताही बरते या किसी मरीज से बदसलूकी करते हैं, तो उनकी हर गतिविधि कैमरे में कैद हो जाएगी। इससे संबंधित चिकित्सक व स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। इसके अलावा रात को ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्सें भी अब सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी। ये कैमरे अस्पताल के सभी फ्लोर व अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे। इसके चलते अस्पताल में आने-जाने वाले हर शख्स पर नजर रहेगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में 20 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट का प्रावधान हो गया है। एक्सपर्ट से बात हो चुकी है और जल्द कैमरे लगवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगने से अस्पताल में होने वाली हर गतिविधि पर विभाग की पूरी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें