फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस में मिग-21 का लोकार्पण्ा

Fri, 18 Oct 2013 05:40 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन द्वारा डलहौजी पब्लिक स्कूल को उपहार स्वरूप भेंट किए गए लड़ाकू विमान मिग-21 के प्रारूप का विधिवत उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

स्कूल में बुधवार को आयोजित समारोह में स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस विमान को जिस तरह एक खूबसूरत पार्क बनाकर स्थापित किया गया है, यह स्कूल प्रबंधन का सराहनीय कार्य है। आशा कुमारी ने कहा कि यह लड़ाकू विमान वायु सेना द्वारा मिलना केवल स्कूल ही नहीं, अपितु पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। साथ ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बन गया है। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय वायुसेना के शौर्य का भी विशेष उल्लेख किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि आशा कुमारी और वायुसेना स्टेशन डलहौजी के कमांडर ग्रुप कैप्टन देवनाथ ने इस लड़ाकू विमान की कार्यकुशलता संबंधी विवरण की स्मारिका पट्टी का भी अनावरण किया। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी वीर चक्र विजेता एयर कोमोडोर चतरथ ने भी संबोधित किया। डीपीएस के निदेशक कैप्टन जीएस ढिल्लन ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कैप्टन एनएस भंडारी, नवदीप भंडारी, डा. विपिन ठाकुर, डीएसपी रमण शर्मा, वीके शर्मा, सुनीता, नप उपाध्यक्ष विशन लाल, विनय महाजन, परमजीत सिंह, कैंट बोर्ड अधिकारी ज्योति कुमार, वायुसेना व थलसेना के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें