फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में चार साल के बच्चे सहित कोरोना के 96 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में मंगलवार को 96 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 18 साल से कम आयु के 19 लोग शामिल हैं जबकि चार वर्षीय मासूम भी कोरोना की चपेट में आया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैट के जरिये मंगलवार को 387 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 86 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर में जांचे गए 70 सैंपलों में दस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए मामले बड़ोह, बाड़का, सपड़ी, लंगेरा, टिकरी, भड़ियांकोठी, मंगला, कुंडे, कुडेरा, रूल्याणी, नगेला, द्रबड़, चल्तुनी, भगियाला, गुलाड़, डेंठा, हार, कल्हेतर, समोट, खरगट, झुलेड़, सिम्बलघट्टा, गरोला, भरमौर, पंजसेई, सुकयाला, देवगाह, खेमली, नरोई, बन्दोखी, सुंड़ला, पण्ताह, डोलू, भसुआ, भलोटा, सिद्धोट, लनोट, कटोतीस, ब्रह्म, केहमली, संघणी, जुलाहकड़ी, डुगली, वैली, हरदासपुरा, जनसाली से संबंधित हैं। वहीं दूसरी तरफ 13 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में अब एक्टिव केस 265 पहुंच गए हैं जबकि पॉजिटिविटी रेट मंगलवार को 17.7 प्रतिशत रहा। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि कुछ दिन से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना करें।
गौरतलब है कि जिले में 24 जुलाई को मिंजर मेले का भी आयोजन होना है। दो साल बाद यह आयोजन होने जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले और मेले में घटता समय लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डीसी राणा का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लोग नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें