फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में कोरोना के 81 नए मामले

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
चंबा। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 81 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने तय सुविधा के मुताबिक संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। विभाग की ओर से रैट के माध्यम से 721 और आरटीपीसीआर के जरिये 166 सैंपल जांचे। हालांकि, शुक्रवार को जिले में 102 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। अब सक्रिय मामले 458 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नए मामले बकाणी, दुनाली, धरवाला, सनवाल, डेलू, मंगला, पुलिस स्टेशन डलहौजी, सदर बाजार, समलेऊ, होली, खणी, बाड़ी, लिल्ह, तीसा, छतरूण, पक्काटाला, सपड़ी, मेडिकल कॉलेज चंबा, वैली, सुराड़ा, राजनगर, जुलाहकड़ी, मंगला, बतोट, उदयपुर, मंडोह, गागाला, हरदासपुरा, परेल आदि क्षेत्रों से हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां जगह-जगह सैंपल लिए जा रहे हैं तो वहीं, जिला मुख्यालय में भी मोबाइल वैन से लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। विभाग का मकसद समय रहते लोगों की टेस्टिंग करना है। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के नए मामलों के साथ-साथ रिकवरी रेट भी ठीक है। कहा कि विभाग की ओर से ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें