चंबा पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नकेल कसने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी करना शुरू कर दी है। इन दिनों शहर में बिना हेल्मेट के दो पहिया वाहन चालकों की संख्या दिनप्रतिदिन बढ़ रही है। इन सबके ऊपर नकेल कसने के लिए पुलिस ने जगह-जगह ट्रैफिक नाकेबंदी करना शुरू कर दी है।
डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी की। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान भी काटे गए।
शुक्रवार को पुलिस ने विभिन्न नाकेबंदी के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 76 चालान किए और करीब 12500 रुपये जुर्माना भी वसूला है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर रही है। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।