फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटपा के तहत 6 चालान कर वसूला 600 रुपये जुर्माना

Fri, 11 Dec 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत सभी सार्वजनिक स्थानों पर दबिश देकर धूम्रपान करने वालों के चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शहर में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों की पुलिस के पास काफी शिकायतें पहुुंच रहीं थीं, जिसके ऊपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत रोजाना कोटपा के चालान किए जा रहे हैं। शुक्रवार को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के कोटपा के तहत छह चालान किए गए। इसमें पुलिस ने 600 रुपये जुर्माना भी वसूला है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से धूम्रपान के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें