फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 मेधावियों को विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने बांटे लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात क्षेत्र के शिक्षा खंड चुवाड़ी के दसवीं और जमा दो के 74 मेधावी छात्रों को विधायक बिक्रम जरयाल ने लैपटॉप देकर सम्मानित किया। त्रिमथ बीआरसी कार्यालय में आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचे भटियात विधायक का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि भटियात विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान कर विधायक ने उनकी पीठ थपथपाई। विधायक बिक्रम जरयाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की उन्नति और तरक्की में अहम भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र के तहत स्कूलों के मेधावी बच्चों ने माता-पिता, गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धंसती जा रही है। इससे उनके भविष्य के साथ परिवार तक खत्म हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर देश के लिए कुछ करने की बात कही।
विज्ञापन

समारोह में दसवीं और जमा दो के 74 मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी के प्रधानाचार्य भगवान दास चौहान और हिमालयन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश शर्मा समेत विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें