फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आंगनबाड़ी के 11 पदों के लिए 73 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार

Mon, 16 Nov 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा एसडीएम कार्यालय में साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) परियोजना मैहला के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त 11 पदों के लिए सोमवार को पहले चरण के साक्षात्कार हुए।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा चिराग शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रक्रिया में 73 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें कार्यकर्ता पदों के लिए 44 और सहायिका पदों के लिए 29 अभ्यर्थी शामिल रहे।
परियोजना के तहत पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और छह सहायिकाओं के पद भरे जाने हैं। वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण में 10 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार होंगे, जिसमें 64 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। एसडीएम चिराग शर्मा ने बताया कि पहले चरण के साक्षात्कार में 73 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें