फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 दुकानदारों और रेहड़ी वालों के नप ने काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी फड़ी धारकों और दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद चंबा ने शिकंजा कसा है। मंगलवार को नगर परिषद चंबा की टीम ने शहर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बिना परमिट के रेहड़ी लगाने वाले और अतिक्रमण करने वाले 19 कारोबारियों के चालान काटे। निरीक्षण के दौरान टीम ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा दुकानदार अतिक्रमण करते हैं तो उनकी रेहड़ी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन


नगर परिषद चंबा की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। नगर परिषद की ओर से यह कार्रवाई करने का मकसद शहर में अतिक्रमणकारियों पर अंकुश लगाना है। जिससे वाहनों की आवाजाही और लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा ने शहर में सुबह के समय दबिश दी। इस दौरान कुछ लोगों ने बिना परमिट की रेहड़ी लगाई थी। जबकि कई दुकानदारों ने अतिक्रमण भी कर रखा था। मौके पर पहुंची टीम ने 19 के चालान काटे। इसके साथ ही करीब दस हजार रुपये जुुर्माना ठोका हैं। गौरतलब है कि शहर में अकसर दुकानदार अतिक्रमण करते हैं। वह दुकानों का सामान सड़क पर सजा देते हैं। त्यौहारी सीजन के दौरान तो बाजारों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। दुकानदार अपनी दुकान का सामान सड़क पर फैलाकर रख देते हैं।
विज्ञापन


इससे सड़क सिकुड़ जाती है। इससे लोगों को जहां चलने में परेशानी होती है, तो वहीं दूसरी तरफ वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। इसको देखते हुए नगर परिषद चंबा की टीम ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों को सड़क से सामान हटाने के आदेश दिए गए । हालांकि इससे पहले भी नगर परिषद की ओर से हिदायत दी गई थी। मगर दुकानदारों ने इसे हल्के में लिया। इसके चलते मंगलवार को अतिक्रमण और बिना परमिट के रेहड़ी लगाने वाले दुकानदारों के नगर परिषद ने चालान काटे।

बिना परमिट के रेहड़ी लगाने वालों और दुकानों के बाहर तक सामान सजाकर बेचने वालों को नप चंबा ने पहले भी कई बार मौखिक तौर पर चेतावनी दी है। बावजूद इसके रेहड़ी धारक और दुकानदार नप चंबा के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसे में नप चंबा ने सख्त कदम उठाते हुए रेहड़ी धारकों और दुकानदारों के चालान काट कर उन्हें थमाए हैं।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरजिंद्र सिंह ने इसकी पुुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान 19 के चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को हिदायत दे दी गई है। अगर दोबारा वे अतिक्रमण करते हैं तो आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें