फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को पागल कुते ने किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पांगी में पागल कुत्ते ने 13 वर्षीय किशोरी को नोंच कर लहूलुहान किया है। घायल किशोरी को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायल किशोरी को हेलीकॉप्टर के जरिये पांगी से चंबा लाया गया। चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने जख्मों को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


पांगी में लावारिस कुत्तों के काटने की वजह से दर्जनों लोग पहले भी घायल हो चुके हैं। इसके अलावा कुत्ते मवेशियों को भी शिकार बना रहे हैं। इसकी वजह से पांगीवासी काफी परेशान हैं। इसको लेकर लोगों ने पांगी प्रशासन को भी चेताया था। प्रशासन ने पशु पालन विभाग को निर्देश दिए थे कि घाटी से लावारिस कुत्तों को खदेड़ कर रिहायसी बस्ती से बाहर किया जाए। मगर अभी तक इस दिशा में कोई कदम उठते नहीं दिख रहे हैं।

इस कारण पांगी में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पांगीवासियों ने जिला और स्थानीय प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि पागल कुत्ते के काटने से घायल किशोरी को पांगी से चंबा लाया गया है। उसका उपचार शुरू कर दिया है। उसकी हालत पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें