फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा जिला में कोरोना से छठी मौत के रूप में 82 वर्षिय महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में वीरवार को कोरोना से छठी मौत हो गई है। शहर के मोहल्ले की रहने वाली 82 वर्षीय महिला ने चंबा मेडिकल कॉलेज के सीसीयू वार्ड में भर्ती थी। महिला के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों और स्टाफ में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में दो और मरीज और जुलाहकड़ी मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला को वीरवार सुबह के समय अस्थमा की समस्या होने के कारण परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां चिकित्सकों ने महिला की हालत को देखते हुए उसे सीसीयू वार्ड में भर्ती किया। मगर यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बुजुर्ग महिला चमेश्नी मोहल्ले की रहने वाली थी। महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद एहतियातन तौर पर वार्ड को सील कर सैनिटाइज करवाया गया। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज चंबा के सारी वार्ड और आईसोलेशन वार्ड में दो मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मरीजों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद दोनों वार्डों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जुलाहकड़ी में भी एक कोराना पॉजिटिव मामला सामने आया है। उसे सीसीयू वार्ड में उपचार के लिए रखा गया था। इस दौरान चिकित्सकों सहित मेडिकल स्टाफ भी इनके संपर्क में आया है। इससे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा रहा। चंबा में अभी तक कोविड अस्पताल की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है।
इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज में ही कोविड संबंधित लक्षणों वाले मरीजों को रखा जा रहा है। इस वजह से अन्य मरीजों पर भी संक्रमण का खतरा बना रहता है। जिले में नए मामले आने के बाद कोरोना के 90 सक्रिय मामले हो चुके हैं। 560 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि कोरोना से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में दो मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसको देखते हुए सारी और सीसीयू वार्ड सील किए गए हैं। संपर्क में आए स्टाफ की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें