फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार माह बाद कुरांह पहुंचे यूरिया के 680 बैग

Wed, 05 Aug 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के चेहरे खिले, खाद पहुंचते ही भंडारण केंद्र में उमड़ी भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लंबे इंतजार के बाद किसानों को बड़ी राहत मिली है। चार माह से यूरिया खाद की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए बुधवार को राहत की खबर आई।
कुरांह भंडारण केंद्र में यूरिया खाद के करीब 680 बैग पहुंच गए। खाद पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंच गए और अपनी जरूरत के अनुसार खाद लेने के लिए कतारों में खड़े नजर आए।
मक्की की फसल के लिए इन दिनों यूरिया खाद की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। समय पर खाद न मिलने से किसान चिंतित थे कि कहीं फसल की बढ़वार प्रभावित न हो जाए। अब खाद उपलब्ध होने से किसानों ने राहत की सांस ली है और उन्हें उम्मीद है कि फसल को समय पर जरूरी पोषक तत्व मिल सकेंगे।
विज्ञापन

किसानों में रतन चंद, खेम राज, हंस राज, राजो राम, चैन सिंह, धर्म सिंह, सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से वे यूरिया खाद के लिए भंडारण केंद्रों के चक्कर काट रहे थे। खाद की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हिमफेड प्रभारी गगन ने बताया कि कुरांह भंडारण केंद्र में यूरिया खाद की खेप पहुंच गई है और किसानों को इसका वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परेल भंडारण केंद्र में भी जल्द ही यूरिया खाद पहुंचा दी जाएगी, जिससे वहां के किसानों को भी वितरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें