राउपा टप्पर में वैक्सीन लगवाने के बाद विद्यार्थी।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में कोरोना के 58 नए मरीज सामने आए। 65 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिले में अब कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 404 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 500 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए। इन सैंपलों की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट किट और आरटीपीसीआर से की गई। इसमें 58 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। जिन मरीजों में कोरोना संबंधित गंभीर लक्षण हैं।
उनको उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित चंबा शहर, भरमौर, तीसा, बनीखेत समेत अन्य इलाकों से हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या चार सौ के पार हो चुकी है। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को कोविड नियमों की पालना करने में कोताही नहीं बरतनी चाहिए।