फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ई-केवाईसी की कतार में 5202 गैस उपभोक्ता

Sat, 03 Oct 2026 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा शहर की दो गैस एजेंसियों में हजारों कनेक्शनों का सत्यापन बाकी, घर बैठे पूरी हो सकती है प्रक्रिया
विज्ञापन

अब कार्यालय जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल एप से आधार और फेस प्रमाणीकरण की सुविधा
डिलीवरी के समय भी कराया जा सकता है सत्यापन, जल्द प्रक्रिया पूरी करवाने की दी सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं को अब केवल गैस एजेंसी के कार्यालय पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
ऑनलाइन सुविधा के बावजूद चंबा शहर की गैस एजेंसियों से जुड़े 5202 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अब तक लंबित है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने लंबित उपभोक्ताओं को जल्द प्रक्रिया पूरी करवाने की सलाह दी है।
ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी के कार्यालय में जाकर पंजीकृत मोबाइल नंबर से सत्यापन करवा सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में संबंधित गैस एजेंसी का आधिकारिक मोबाइल एप डाउनलोड कर आधार या पंजीकृत मोबाइल नंबर से पहचान सत्यापन के बाद फेस प्रमाणीकरण करना होगा।
विज्ञापन

जिले में करीब एक लाख 60 हजार घरेलू और व्यावसायिक गैस उपभोक्ता हैं। चंबा शहर की एक गैस एजेंसी के करीब 30 हजार उपभोक्ताओं में से 27 हजार की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। दूसरी एजेंसी से जुड़े 45,825 उपभोक्ताओं में से 2502 की ई-केवाईसी अभी बाकी है।

ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी
इंडियन ऑयल के उपभोक्ता इंडियन ऑयल वन और भारत गैस के उपभोक्ता हेलोबीपीसीएल एप में संबंधित एजेंसी के खाते पर जाकर ई-केवाईसी-आधार प्रमाणीकरण का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा गैस एजेंसी कार्यालय या सिलिंडर की डिलीवरी के समय कर्मचारी से भी प्रमाणीकरण करवाया जा सकता है।
विज्ञापन



जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ठाकुर ने बताया कि ई-केवाईसी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से करवाई जा सकती है। उन्होंने लंबित उपभोक्ताओं से जल्द ई-केवाईसी पूरी करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें