फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 162 स्कूलों को न्योता, खेल मैदान तक पहुंचे सिर्फ 93

Sat, 03 Oct 2026 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं से दूरी बनाने वाले स्कूलों की तय होगी जवाबदेही, शिक्षा विभाग तैयार करेगा भागीदारी का पूरा ब्योरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित करने के शिक्षा विभाग के प्रयासों के बावजूद 162 में से केवल 93 स्कूल ही प्रतियोगिताओं में पहुंचे।
विभाग ने कम भागीदारी को गंभीरता से लिया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने कहा कि जिन स्कूलों ने जोनल, जिला स्तरीय छात्र-छात्रा या अन्य जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लिया है, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूलों को खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कई स्कूल प्रतियोगिताओं से दूर रहे। विभाग जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के समापन के बाद सभी स्कूलों का आंकड़ा तैयार करेगा। इसमें प्रत्येक स्कूल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। जिन स्कूलों की भागीदारी नहीं मिली, उनसे कारण पूछा जा सकता है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देती हैं। इससे उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने स्कूलों से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ने और प्रतियोगिताओं में नियमित भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। विभाग आगामी प्रतियोगिताओं में भागीदारी बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें