फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में पंचायत चुनाव करवाएंगी 52 टीमें

Fri, 22 May 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
26 और 28 मई को होगा मतदान, टीमें 24 को मतदान केंद्रों के लिए होंगी रवाना
विज्ञापन

पंचायत चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष करवाने के लिए करवाया पूर्वाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी

पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र में पंचायत चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के उद्देश्य से शुक्रवार को किलाड़ स्थित जिम्नेजियम सभागार में दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास हुआ।
इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने की। पूर्वाभ्यास में 292 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इनकी लगभग 52 टीमें बनाई गईं। पांगी में 26 और 28 मई को मतदान होगा। इसके लिए टीमों को 24 मई को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अमनदीप सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने मतदान केंद्रों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, निर्वाचन सामग्री के प्रबंधन और मतदान संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर केदार नाथ शर्मा ने चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को बैलेट बॉक्स की सीलिंग एवं अनसीलिंग, बैलेट बॉक्स संचालन तथा मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। तारा चंद ने वीडीएमएस एप के उपयोग से संबंधित जानकारी दी। पंचायती राज चुनाव में पांगी के पर्यवेशक राजेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें