फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 5000 की स्क्रीनिंग, टीबी के तीन छिपे हुए मरीज आए सामने

Wed, 29 Apr 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में 5000 लोगों की स्क्रीनिंग करने पर टीबी के तीन छिपे हुए मरीज सामने आए हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के इलाज के लिए जरूरी दवाई आवंटित कर दी है।
संबंधित आशा वर्कर को उन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 397 गांवों में जहां टीबी के मरीज अधिक हैं, वहां रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। टीबी रोग एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल सकता है। इसी खतरे को ध्यान में रखकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने उन गांवों में स्क्रीनिंग अभियान तेज कर दिया है। अब तक 5000 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसमें 1000 से अधिक लोगों में टीबी के संभावित लक्षण नजर आए लेकिन जब उनकी जांच की गई तो तीन लोग ही टीबी रोग से ग्रस्त मिले। इनका उपचार शुरू कर दिया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए 100 दिवसीय टीबी जांच अभियान चलाया गया है।
इसमें पोर्टेबल एक्सरे के जरिये गांव में रहने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने बताया कि जब तक छिपे हुए हर टीबी मरीज का इलाज नहीं होगा, तब तक जिला टीबी मुक्त नहीं हो सकता।
विज्ञापन

जिले में टीबी के मरीजों की संख्या 700 है। इसमें हर वर्ष कई टीबी मरीज स्वस्थ भी होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें