फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले 50 स्कूलों में होगा स्टेम विषयों के लिए प्रवीणता टेस्ट

Wed, 24 Sep 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्टेम प्रोजेक्ट के तहत जिले के चिह्नित 50 स्कूलों में 25 सितंबर को स्टेम प्रवीणता टेस्ट होगा। यह टेस्ट ओएमआर शीट पर होगा। इसकी उत्तर पुस्तिकाएं डाइट चंबा में भेजी जाएंगी। टेस्ट में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में ही बूट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस बूट कैंप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर विद्यार्थियों को स्टेम शिक्षा पर प्रशिक्षित करेंगे। स्कूलों में कम उम्र से ही विद्यार्थियों को स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व गणित) विषयों में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें तार्किक सोच, सहयोग और जिज्ञासा जैसे महत्वपूर्ण कौशल को बढ़ावा देने के प्रयास के लिए ही यह प्रोजेक्ट चलाया गया है।
विज्ञापन

स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 700 और जिले चंबा के 50 स्कूलों का चयन स्टेम शिक्षा के लिए किया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को भविष्य में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग रोबोटिक ज्ञान इत्यादि सिखाया जाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा विभाग की ओर से डाइट चंबा में दो चरणों में चयनित स्कूलों में तैनात विज्ञान और गणित शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जा चुका है। अब ये शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों का स्टेम प्रोजेक्ट चलाने में सहायता करेंगे। 25 सितंबर को दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक चयनित स्कूलों के छठी से दसवीं कक्षा व 11वीं और 12वीं कक्षा के मेडिकल व नॉन मेडिकल विषय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। जिला शिक्षा उपनिदेशक व गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी भाग सिंह और जिला समन्वयक सपना महाजन ने बताया कि शिक्षा में नवाचार और क्रिएटिविटी को बढ़ाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें