फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर और तीसा के 50 गांवों में दो हफ्ते से अंधेरा

Wed, 24 Sep 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के भरमौर और तीसा क्षेत्र के करीब 50 गांवों में दो सप्ताह बाद भी अंधेरा छंट नहीं पाया है। भरमौर क्षेत्र में चार और तीसा में दो ट्रांसफार्मर ठप है। वहीं, 14 संपर्क मार्गों पर यातायात भी ठप है। ये सभी मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। भारी बारिश के कारण इन मार्गों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि मार्ग विभाग की ओर से बहाल कर दिए जा रहे हैं, लेकिन दोबारा भूस्खलन होने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप है। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि व्यवस्था बहाली का कार्य जारी है। दोबारा भूस्खलन होने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें