फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उपमंडल द्वितीय में 44 लाख फंसे, 1100 उपभोक्ताओं को नोटिस

Thu, 04 Dec 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। बिजली बोर्ड ने 1100 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। इन उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की करीब 44 लाख रुपये की राशि फंसी हुई है।
विज्ञापन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर ये उपभोक्ता आगामी 15 दिन के भीतर बिजली का बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। बोर्ड की डिफॉल्टर लिस्ट में जहां घरेलू उपभोक्ता शामिल है तो वहीं, दूसरी तरफ व्यावसायिक उपभोक्ताओं में शामिल है।
हैरानी की बात तो यह है कि इसमें सरकारी कार्यालयों सहित सरकारी स्कूलों के बिजली बिल भी लंबित है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि डिफॉल्टरों ने नोटिस भेजकर बिजली बिल जमा करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें