फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नशीली दवाइयों की ब्रिकी में गड़बड़ी पर तीन केमिस्टों पर होगी कानूनी कार्रवाई

Thu, 04 Dec 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के एक नामी केमिस्ट के खिलाफ नशीली दवाइयों के क्रय-विक्रय में गड़बड़ी पाए जाने पर अदालत में चालान पेश कर दिया है। इसके साथ ही दो अन्य केमिस्टों के खिलाफ भी रिपोर्ट तैयार कर राज्य दवा नियंत्रक से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। दोनों के चालान भी जल्द अदालत में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार तीनों केमिस्टों के पास नशीली दवाइयों की मात्रा के अनुसार बिल उपलब्ध नहीं थे और बिलों में जानबूझकर हेराफेरी की गई थी। अगर अदालत में उनपर आरोप साबित होते हैं तो उन्हें तीन साल की सजा के साथ दो लाख रुपये का जुर्माना भी हो सकता है।
हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने सीआईडी और अन्य विभागों की टीमों के साथ शहर के इन नामी केमिस्टों के स्टोरों में अपनी दबिश दी तो वहां पर नशीली दवाइयों के बिलों में काफी खामियां मिलीं। कंपनी से जितनी मात्रा में दवाइयां मंगवाई गई थी, उसके मुताबिक उनके पास बिल उपलब्ध नहीं थे। आरोप हैं कि केमिस्टों ने जानबूझ कर दवाइयों के कम बिल बनवाए थे, ताकि नशीली दवाइयों का अवैध तरीके से बेचा जा सके। इसके बाद विभाग की टीम ने जांच कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट बनाकर धर्मशाला भेजी गई। जहां से कानूनी कार्रवाई करने की अनुमति मिली।
विज्ञापन

केमिस्टों से जुड़ रहे आरोपियों के तार
जिले में नशीली कैप्सूलों के साथ जो भी पकड़े जा रहे हैं, उनके तार कहीं न कहीं जिले के केमिस्टों के साथ जुड़े हुए निकल रहे हैं। ऐसे में विभाग अब ऐसे केमिस्टों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। इसी दिशा में पहले तीन केमिस्टों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किए जा रहे हैं।

नशीली दवाइयों के क्रय-विक्रय में गड़बड़ी करने वालों को किसी शर्त पर नहीं बख्शा जाएगा। एक केमिस्ट के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। दो अन्य केमिस्टों के खिलाफ भी जल्द चालान पेश किया जाएगा। डॉ. मनीष कपूर, राज्य दवा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें