चंबा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलौता में परख परीक्षा के दौरान नौनिहाल। संवाद
चंबा। जिला चंबा के 91 परीक्षा केंद्रों में 4,017 परीक्षार्थियों ने परख परीक्षा दी। इस दौरान सीबीएसई के ऑब्जर्वर भी मौजूद रहे। इसके अलावा फील्ड इन्वेस्टीगेटर के रूप में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अपनी सेवाएं दीं। इसमें तीसरी कक्षा के 911, छठी कक्षा के 1,110 और नवमीं कक्षा के 1996 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परख के तहत पहले तीन मॉक टेस्ट आयोजित हो चुके हैं। इसके तहत दो मॉक टेस्ट में जिला के विद्यार्थियों का प्रदर्शन औसतन रहा। जबकि तीसरे मॉक टेस्ट में सुधार दिखा।
अब लिखित परीक्षा के बाद रिजल्ट प्रतिशत घोषित की जाएगी। यह जानकारी समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी भाग सिंह चौहान ने दी। जिले में परख परीक्षा का आयोजन सफल रहा। इसके लिए 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।