फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र होली में एक माह से इंटरनेट सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में इंटरनेट सेवाएं पिछले एक माह से ठप है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस बारे में वह कई बार मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक सेवाएं बहाल नहीं हो पाई है। ऐसे में लोग परेशान हैं। वहीं, इंटरनेट ठप होने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपतहसील कार्यालय में जहां इंटरनेट की वजह से प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं तो वहीं, अन्य कार्यालयों में भी कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस कारण लोगों में रोष है। स्थानीय निवासी किशोरी लाल, मोहित कुमार, उमेश कुमार, सूरज सिंह, देवी चंद, प्रकाश चंद, अंकुश कुमार, सन्नी कुमार, शेर सिंह, नरेश ठाकुर, भिंद्र कुमार, धनी राम, रविंद्र कुमार, रोशन लाल और मनीष कुमार ने बताया कि होली एक महीने से इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप है। सात फरवरी को क्षेत्र में भारी हिमपात हुआ था। इसके बाद से यहां तमाम व्यवस्था ठप पड़ी है । हालांकि, बिजली क्षेत्र में बहाल हो गई है। मगर अभी तक इंटरनेट सेवा ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से मांग की कि जल्द होली में इंटरनेट सेवाओं को बहाल किया जाए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें