फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबीकूद प्रतियोगिता में विशाल ने झटका पहला स्थान

विज्ञापन
वॉलीबॉल - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबले खेले गए। इसमें खो-खो प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बलेरा ने मोरठू को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टिक्कर और होबार के बीच खेला जाएगा। इसमें विजेता रहने वाली टीम भी फाइनल में खलेगी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में समलेऊ ने समोट को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

वहीं चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में समलेऊ के मनोज ने पहला, बनेटा के विशाल ने दूसरा और समेलऊ के सचिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में समलेऊ स्कूल के विशाल ठाकुर, सलोह के शबी सिंह और बनेटा स्कूल के अजय कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सौ मीटर दौड़ में भी समेलऊ के विशाल ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि बगढार स्कूल के करण और बनेटा के आदित्य सिंह ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


लंबी कूद प्रतियोगिता में समलेऊ के विशाल ने पहला, घटासनी के साहिल ने दूसरा और टुंडी स्कूल के तनीष धीमान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में समलेऊ के विशाल, समोट के मनीष कटोच और समलेऊ के सचिन ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान झटका। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में समलेऊ के मनोज ने पहला, बगढार के रवि ने दूसरा और नैणी खड्ड स्कूल के अजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बलेरा और साहला और दूसरा मुकाबला बगढ़ार और सिहुंता के बीच खेला गया। जाएगा।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक बलेरा और साहला का मैच चल रहा था। खेल प्रभारी जन्म सिंह ने बताया कि दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिता के तहत मुकाबले खेले गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को खेल प्रतियोगिता का समापन होगा। इस मौके पर स्थानीय विधायक विक्रम सिंह जरयाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों का स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें