फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुगति के कथाड़ी जंगल में तीस हिमालयन थार की मौत

Fri, 26 Feb 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुगति वन्य प्राणी क्षेत्र में रहस्यमयी ढंग से करीब तीस हिमालयन थार की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


वन विभाग को यह सूचना तीन स्थानीय लोगों चंदू राम, तिलक व गोबिंद ने शुक्रवार दोपहर को दी। उन्होंने बताया कि कुगति वन्य प्राणी क्षेत्र में कथाड़ी जंगल के एक नाले में तीस हिमालयन थार के शव पड़े हुए हैं। जिनमें से बहुतों के मांस को या तो मांसाहारी जानवर नोच चुके हैं या फिर आसपास के स्थानीय लोग हिमालयन थार के मांस के टुकड़े काट कर अपने साथ ले गए हैं। वन्य प्राणी विभाग जानकारी मिलने के बाद हरकत में तो आया लेकिन घटनास्थल नजदीकी सड़क मार्ग से कोसों दूर होने तक वन्य विभाग के कर्मी मौके पर नहीं पहुंच पाए। उधर वन्य प्राणियों के प्रेमी इस बात के सामने आने के बाद काफी सकते में हैं। एक जगह पर एक साथ इतने ज्यादा हिमालयन थार कैसे मर सकते हैं। अगर उन्हें कोई लाइलाज बीमारी भी लगी होती तो उनके मरने की जगह इनकी घूमंतु आदत की वजह से अलग-अलग होनी चाहिए। उधर वन्य प्राणी विभाग अभी इस मामले को लेकर कोई खुलासा करने से इंकार कर रहा है। जब तक उनका दल घटना स्थल से प्रमाण लेकर लौट नहीं आता है। बावजूद इसके कुगति जैसे दुर्गम क्षेत्र से आकर तीन लोगों द्वारा विभाग को दी जानी वाली सूचना को नकारा भी नहीं जा सकता है। फिलहाल इस मामले को हिमालयन थार को लगने वाली किसी अज्ञात बीमारी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

 डीएफओ वन्य प्राणी विभाग संजय धीमान ने बताया कि जब तक जांच पर गया विभागीय दल वापस नहीं आता है तब तक कुछ भी सीधे रूप पर नहीं कहा जा सकता है। अगर ऐसा हुआ है तो विभाग इसकी जांच करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें