फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली इलाज के लिए लगानी पड़ रही 25 किमी की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। देशभर में मिनी स्विटजरलैंड से विख्यात खज्जियार में आजादी के 74 वर्ष बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल पाया है। कांग्रेस और भाजपा राजनीतिक दल विस और पंचायतीराज चुनाव के दौरान अक्सर खज्जियार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के दावे करते हैं लेकिन, चुनाव समाप्त होने के बाद कोई भी नेता इस मुद्दे पर विचार नहीं करता। इसकी वजह से आज तक खज्जियार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा न होने की वजह से लोगों को मामूली बीमारी के इलाज के लिए भी 25 किमी दूर चंबा या फिर 22 किमी दूर डलहौजी की दौड़ लगानी पड़ रही है। गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा के लिए इतनी दूर पहुंचाना परिजनों के लिए मुश्किल हो जाता है। खज्जियार में स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्राम पंचायत खज्जियार, सिंगी, कोहलड़ी, औड़ा और रठियार की दस हजार आबादी को लाभ मिलेगा लेकिन, दस हजार आबादी की सुविधा को लेकर कोई भी सरकार खज्जियार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए गंभीर नहीं है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
ग्रामीणों विक्की कुमार, सुरेश कुमार, मदन लाल, धर्म चंद, सूरज, पृथी पाल, ओम प्रकाश और सुरेंद्र ने बताया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेता खज्जियार में पीएचसी खोलने की घोषणाएं कर लोगों से वोट ले जाते हैं और चुनाव जीतने के बाद यहां की सुध नहीं ली जाती है। यही कारण है कि खज्जियार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मात्र चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है। लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने के लिए दर-बदर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि खज्जियार में जल्द पीएचसी खोली जाए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि खज्जियार में पीएचसी खोलने के लिए अगर ग्रामीण ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर उन्हें देते हैं तो उसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें