फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में हुए आंतकी हमले के बाद सीमाओं और थानों में अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सीमाओं और थानों में अलर्ट
विज्ञापन

जम्मू से लगती सीमाओं, राज्यों के साथ लगते बैरियरों पर सैनिक हुए चौकस
तीसा, खैरी, किहार के सीमांत क्षेत्रों में घटना के बाद अलर्ट रहने के निर्देश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद जिले की सीमाओं, थानों और अन्य राज्यों के साथ लगते बैरियरों पर अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी किए अलर्ट के बाद सरहदी सीमा पर तैनात जवान चौकस हो गए हैं। बिना चेकिंग के किसी भी वाहन और राहगीर को बिना तलाशी के जिले की सीमा में दाखिल तक नहीं होने दिया जा रहा है।
जिला चंबा का 64 किलोमीटर का सीमांत क्षेत्र पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के साथ लगता है। ऐसे में यहां की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया जाता है। इससे पूर्व वर्ष 1998 में आतंकवादियों की ओर से सतरूंडी और कालावन में 35 निहत्थे मजदूरों को गोलियों से भून डाला था। आतंकवादियों की ओर से सतरूंडी और कालावन में की गई इस बर्बरता के बाद जम्मू-कश्मीर की सीमा के साथ लगती चंबा की सीमा पर आईटीबीपी की तैनाती की गई थी। आईटीबीपी जवानों के साथ 486 एसपीओ (स्पेशल पुलिस फोर्स) सरहद और थानों में ड्यूटी दे रहे हैं। आईटीबीपी की तैनाती के कुछ वर्ष बाद सरहद की सुरक्षा का जिम्मा 6 आईआरबी(इंडियन रिजर्व बटालियन) के जवानों को दिया गया। इसके बाद लंबे समय तक जिले की सीमाओं पर किसी प्रकार की कोई भी आतंकी घटना न होने पर यहां पर हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन को तैनात कर दिया गया है। बहरहाल, अब वीरवार को जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकियों की ओर से किए गए आत्मघाती हमले के बाद जिला में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके बाद सीमांत क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा पर पुलिस की पैनी नजर
एएसपी चंबा रमन शर्मा ने बताया कि आतंकी हमले के बाद जिले के बॉर्डर ऐरिया में अलर्ट जारी किया गया है। कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन

बढाई गई है चौकसी
उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों द्वारा पड़ोसी राज्य में हुई आतंकी घटना के बाद चौकसी पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें