फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर को करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
jairam thakur - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आएंगे। उनके संभावित दौरे को लेकर भरमौर विधायक जियालाल कपूर ने सोमवार को भरमौर प्रशासन के साथ बैठककर कार्यक्रमों की रूपरेखा की समीक्षा की। इसमें विधायक कपूर ने बताया कि नवंबर माह की 22 या 25 तारीख तक मुख्यमंत्री भरमौर का दौरा कर सकते हैं। विधायक कपूर ने मुख्यमंत्री के भरमौर प्रवास के दौरान उद्घाटन और शिलान्यासों को लेकर भी की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से एडीएम ऑफिस भरमौर के नजदीक पार्किंग स्थल, ददवां में पुलिस स्टेशन, आईटीआई कांपलेक्स के अतिरिक्त भरमौर हेलीपैड के पास अस्पताल भवन और गरोला में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साइंस ब्लॉक का शिलान्यास करवाया जाएगा। इसके अलावा वह शॉपिंग कांपलेक्स भरमौर का भी उद्घाटन करेंगे। विधायक ने बताया कि होली में डॉक्टर आवास की भी आधारशिला रखेंगे। साथ ही पालन पूलन पेयजल योजना का शिलान्यास करवाया जाएगा। बैठक में विधायक ने आईपीएच विभाग को तैयारी गांव में फ्लड प्रोटेक्शन का प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आग्रह करते हुए कहा कि अधिकारी नई इच्छाशक्ति से कार्य करें। प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


विधायक जियालाल कपूर ने विकास कार्य की अचीवमेंट को लेकर सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि हर माह एडीएम भरमौर की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर भौतिक और वित्तीय उपलब्धियों की प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा की जाएगी। सभी विभाग विभिन्न योजनाओं में आवंटित धनराशि को खर्च करना सुनिश्चित करेंगे। विधायक ने दो टूक शब्दों में अधिकारियों को कहा कि आवंटित धनराशि सरेंडर नहीं होगी। बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वर्किंग सीजन कम होने की वजह से अधिकारी पूरी तत्परता और लगन से कार्य को अंजाम दें। बेवजह बहानेबाजी लेकर भरमौर उपमंडल से नदारद रहने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद विधायक ने भरमौर कार्यालय में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की विभाग से संबंधित वेकेंसी पोजिशन और समस्याओं को भी सुना और रिक्त पड़े सभी पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने का आश्वासन दिया। आगामी विधानसभा सत्र के लिए उन्होंने विभाग बार प्रश्नों का भी ब्योरा तलब किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें