चंबा। राजकीय उच्च पाठशाला धनेई में आपदा प्रबंधन दिवस के तहत मॉकड्रिल करवाई गई। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के आपदा के दौरान बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। मॉकड्रिल से आपदा के दौरान कैसे काम करना चाहिए के बारे में बताया गया।
इस मौके पर मुख्याध्यापक मोहिंद्र पाल ने बताया कि बच्चों को अलग-अलग आपदा की जानकारी दी गई। साथ ही बचाव की विधियां भी बताई। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।