फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों के किनारे नहीं दिखीं गाड़ियां, जाम भी नहीं लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी के चंबा दौरे के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था चकाचक रही। आमतौर पर जहां शहर की सड़कों पर बेतरतीब वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती थी तो वहीं बुधवार को अस्पताल से लेकर टैक्सी स्टैंड तक कहीं पर भी सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी नजर नहीं आईं। बाजार में भी दुकानदारों का सामान दुकानों के भीतर दिखा। सड़क पर किसी भी दुकानदार ने सामान नहीं सजा रखा था। अस्पताल के बाहर मरीजों को खुला माहौल मिला। इसकी वजह यह थी कि अस्पताल के बाहर खड़ी होने वाली टैक्सियों को भी हटा दिया गया था।
विज्ञापन


टैक्सी स्टैंड में खड़ी होने वाली टैक्सियों को भी वहां से हटा दिया गया। मगर ऐसी व्यवस्था रोज नहीं होती। बुधवार को पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी के आगमन को लेकर शहर में पुलिस पूरी तरह से चौकस दिखी। ताकि डीजीपी की गाड़ी कहीं पर भी ट्रैफिक जाम में न फंसे। भरमौर चौक से लेकर बाजार के हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी डटे रहे। पुलिस वालों ने भूरि सिंह संग्रहालय, चंबा अस्पताल और टैक्सी स्टैंड को ऐसे खाली करवा दिया कि जैसे वहां पर कभी कोई वाहन ही खड़ा नहीं होता। पुलिस महानिदेशक को इसी मार्ग से दरबार हाल पहुंचना था। यहां पर पुलिस ने नशा निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया था। इतना ही नहीं ट्रैफिक पुलिस भी नीली पैंट, सफेद कमीज और सफेट हेट पहने नजर आई। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि शहर में रोजाना ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि आम लोगों को सड़क पर आवाजाही करने में कोई परेशानी नजर न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें